Breaking Newsधर्ममहाराष्ट्रमुंबई

रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शेतकरी कामगार पक्ष ने जलाई होली

विधान परिषद सदस्य बलाराम पाटिल के हाथों बुराई की प्रतीक होलिका दहन

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
पनवेल. कामोठे शहर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सोमवार को शेतकरी कामगार पक्ष (Shetkari Kamgar party lit Holi amid colorful cultural program) के विधान परिषद सदस्य बलाराम पाटिल के हाथों होलिका दहन (Holi Burn) किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शेतकरी कामगार पक्ष कामोठे शहर अध्यक्ष गौरव पोरवाल द्वारा आयोजित किया गया था.
  

लावणी पर थिरकती नृत्यांगनाएं 

 होली के अवसर पर शहर में पहली बार आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने लावणी और होली फि गीतों का जमकर लुत्फ उठाया. सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए. डीजे की थाप पर थिरकती नृत्यांगनाओं के मनमोहक नृत्य देख कर लोग भाव विभोर हो गए.

Kamothe Culturel program
Kamothe Culturel program sector 19
    होली अपनत्व बंधुत्व का त्योहार 
होली पर अपनत्व और बंधुत्व का भी रंग देखने को मिला. होलिका दहन में समाज में अलगाव और वैमनस्य बढ़ाने वाली बुराइयों को जला कर उनका अंत किया गया. गौरव पोरवाल ने कहा कि बुराई का प्रतीक होलिका अच्छाई के प्रतीक और ईश्वर श्रद्धा के अनुपम उदाहरण प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं कर सकी. होली यही संदेश देती है कि बुराई भले कितनी ही बुरी क्यों न हो पर अच्छाई के आगे उसका मिटना तय है.
स्थानीय लोगों ने शहर में पहली आयोजित इस समारोह कार्यक्रम की जमकर सराहना की. इस अवसर पर शेतकरी कामगार पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित रहे. बलाराम पाटिल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर गौरव पोरवाल की प्रशंसा की.
होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम देखने आए लोगों के लड्डू, समोसा चाय का भी वितरण भी किया गया. लोगों ने पोरवाल की भूरि भूरि सराहना की. इसी के साथ

Related Articles

Back to top button