मुंबईराजनीति

कांग्रेस में शामिल हुए दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता

मुंबई कांग्रेस सचिव त्रिलोकी मिश्रा से मिली प्रेरणा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई.मुंबई कांग्रेस सचिव डॉ त्रिलोकी मिश्रा से प्रेरित ईशान्य मुंबई कांग्रेस के सचिव भरत सिंह की अगुवाई में ब्लॉक 122 (पवई) के विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंधित विश्रुत शर्मा, राजन कस्बे एवं कृष्णा बिस्सागोनी  ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष मो. आरिफ़ (नसीम) खान की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया.
ब्लॉक 122 के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विजय तिवारी, महेश लिपचा, गणेश शिंदे, राधे रमण मिश्रा, किशोर खंडागले, अजमत अली, रमेश शर्मा, अमीन शेख़ आदि ने इस बात की ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए इन सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया.

Related Articles

Back to top button