मुंबई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कोविड के दौरान मुंबई मनपा के हुए कथित अनियमितता की जांच के लिए विशेष समिति गठित की है. यह जांच मुंबई पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति करेगी, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है. (Special committee will investigate Mumbai municipal scams)
महालेखाकार (CAG) ने विशेष लेखा परीक्षा रिपोर्ट में मनपा के नवंबर 2019 से अक्टूबर 2022 तक 12 हजार 24 करोड़ रुपए की अनियमितता किए जाने का पता लगाया था। इस संबंध में अंधेरी पश्चिम से भाजपा विधायक अमित साटम ने घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने और संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस संबंध में गठित की जाने वाली विशेष जांच समिति में संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं वित्तीय अपराध शाखा के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया है। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद मनपा कमिश्नर इकबाल सिंह चहल सहित कई अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।