महाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में महिलाएं असुरक्षित!

दो वर्ष में 2,371 लड़कियां लापता

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. मुंबई महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. पिछले 2 वर्ष में 2,371 लड़कियां लापता होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. महाराष्ट्र गृह विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मुंबई रोजाना 2 से 3 लड़कियां गायब हो रही हैं.

दरअसल बांद्रा में गायब हुई एक लड़की का पता नहीं चलने पर इस मामले को विधानसभा में उठाया गया था जिसका उत्तर गृह विभाग ने दिया. उत्तर में गायब लड़कियों के आंकडों की जानकारी सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. 

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मुस्कान

वर्ष 2019 में 1482 लड़कियां गायब हुई थीं जिसमें 1400 का पता लगा लिया गया था. जबकि 2020 में 889 लड़कियों के गायब होने की शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें से 847 की खोज की गई. इसी तरह 2021 में लड़कियों के गायब होने के 1158 मामले हुए थे इसमें भी 1044 लड़कियों का पता लगाया गया. पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह खोज की गई थी.

Related Articles

Back to top button