महाराष्ट्रमुंबई

शुक्रवार को सायन से लेकर कुलाबा तक बंद रहेगी पानी सप्लाई

भायखला में बदली जानी है पाइप

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई.   भायखला स्थित नाथ पै जंक्शन पर जलापूर्ति करने वाली 1450 मिमी व्यास की पुरानी पाइप लाइन को बदलने के कारण शुक्रवार को सायन से लेकर कुलाबा तक पानी सप्लाई बंद रहेगी. मनपा जल आपूर्ति विभाग की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे पाइप बदले का काम शुरु होगा जो शनिवार सुबह 10 बजे तक चलेगा. इस दौरान मुंबई के शहरी इलाके में  24 घंटे पानी आपूर्ति ठप रहेगी. बीएमसी ने मुंबईकरों से अपील की है कि वे पानी सहेज कर रखें.

यहां नहीं होगी पानी सप्लाई
ए वार्ड. नेवी नगर, सेंट जार्ज अस्पताल ,पी डिमैलो रोड  रामगढ़ झोपड़पट्टी, शाहिद भगत सिंह मार्ग

बी वार्ड.  बाबुला टैंक, मोहम्मद अली रोड, इमामवाडा ,वाड़ी बंदर डोंगरी, जेजे अस्पताल परिसर
ई वार्ड.  भायखला पूर्व ,रानीबाग चिड़िया घर परिसर इत्यादि
एफ दक्षिण वार्ड. परेल,अभ्युदय नगर, हिंदमाता ,डॉ बाबा साहेब आंबेडकर मार्ग, जगन्नाथ मार्ग ,जरबाई वाडिया मार्ग, स्प्रिंग मिल चॉल,शिवड़ी.
एफ उत्तर वार्ड. ट्रांजिट कैंप, कोकरी डिपो, आंबेडकर नगर, विजय नगर, जय महाराष्ट्र नगर, संगम नगर, शांति नगर, दीनबंधु नगर, वडाला फायर स्टेशन, विद्यालंकार कॉलेज, शिवशंकर नगर, सीजीएस सेक्टर 1 से 7, मुकुंदराव अंबेडकर मार्ग, मोतीलाल नेहरू नगर,सरदार नगर नंबर1 से 4, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, अल्मोडा कंपाउंड, के.डी गायकवाड़ नगर, पंजाबी कॉलोनी, महात्मा गांधी नगर, आचार्य अत्रे नगर, आदिनाथ सोसाइटी और एस.एम मार्ग, बंगालीपुरा, जयकरवाड़ी,सायन (पश्चिम), सायन (पूर्व), माटुंगा (पूर्व), दादर (पूर्व), वडाला (पूर्व), वडाला (पश्चिम), कोरबा मीठागर, आनंदवाड़ी, आजाद मोहल्ला नगर आदि इलाकों मे शुक्रवार पानी की सप्लाई बंद रहेगी.

Related Articles

Back to top button