Breaking News

हैट्रिक लगाने वाले भाजपा विधायकों में मंत्री बनने की आस, कटेगा विद्या ठाकुर का पत्ता, किसकी लगेगी लॉटरी

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
 मुंबई. पिछले बार के मुकाबले इस बार भाजपा को 132 सीटें मिली हैं.  भाजपा के कई विधायक ऐसे हैं जिन्होंने इस बार हैट्रिक लगाई है. हैट्रिक लगाने वाले विधायक इस बार मंत्रिमंडल में जगह पाने की आस लगाए हुए हैं. कुछ विधायकों ने तो विधानसभा चुनाव के दौरान इस बात को प्रचारित भी किया कि वे मंत्री बनेंगे तो विधानसभा की तस्वीर बदल देंगे. ऐसे विधायकों में हैं सायन कोलीवाड़ा से हैट्रिक लगाने वाले कैप्टन तमिल सेल्वन वे देवेन्द्र फडणवीस को अपना भगवान भी मानते हैं. (BJP MLAs who scored a hat-trick are hopeful of becoming ministers, Vidya Thakur will be eliminated, who will hit the jackpot)
 हैट्रिक लगाने वालों में भाजपा के कणकवली से विधायक नीतेश राणे, भोसरी से महेश लांडगे, अंधेरी पश्चिम से अमित साटम, सायन कोलीवाड़ा से तमिल सेल्वन, ठाणे से संजय केलकर, भिवंडी पश्चिम से महेश चौगुले, कांदिवली से अतुल भातखलकर, दौंड़ से राहुल कुल, गोरेगांव से विद्या ठाकुर (मंत्री), बेलापुर से मंदा म्हात्रे, चारकोप से योगेश सागर, घाटकोपर से पश्चिम राम कदम, खामगांव से आकाश फुंडकर, पनवेल से प्रशांत ठाकुर, तिरोरा से विजय रहांगदले (चौथी बार) , बांद्रा पश्चिम से आशीष शेलार, विलेपार्ले से पराग अलवणी, भोकरदन से संतोष दानवे, भुसावल से संजय सावकारे, चांदवड से राहुल आहेर, चिमूर से बंटी भंगडिया, दहिसर से मनीषा चौधरी, हिंगनघाट से समीर कुंवर, हिंगणा से समीर मेघे, हिंगोली से तानाजी मुटुकुले, जलगांव से संजय कुटे, जलगांव सिटी से सुरेश भोले जैसे अन्य विधायक मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं.
  गोरेगांव विधानसभा से तीसरी बार निर्वाचित हुए विद्या ठाकुर को महाराष्ट्र की राज्य मंत्री बनाया गया था. वर्ष 2019 में अकेली उत्तर भारतीय निर्वाचित होने के बाद ठाकुर को मंत्री पद दिया गया था. इस बार विद्या ठाकुर के अलावा बोरीवली से संजय उपाध्याय और वसई- विरार से स्नेहा दूबे पंडित भी चुनाव जीत गई हैं. इसलिए विद्या ठाकुर का मंत्री पद से पत्ता कट सकता है.

Related Articles

Back to top button