Breaking Newsमुंबई

मुंबई के जे जे अस्पताल में आग बड़ा हादसा टला, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बुझाई गई आग

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई के जे जे अस्पताल मे मंगलवार दोपहर 3.11 बजे आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी के साथ स्थानीय मनपा स्टाफ को तुरंत रवाना किया गया। अस्पताल में आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्तैदी से काम करते हुए आग को फैलने से रोक दिया। (A major fire accident was averted at Mumbai’s JJ Hospital, the fire was extinguished with the promptness of the fire brigade)

अस्पताल में भर्ती मरीजों तक आग लगने की खबर मिली तो वे सदमे में आ गए। आग का धुआं अस्पताल की मुख्य इमारत में जाने से नजदीकी वार्ड में भर्ती मरीजों को शिफ्ट किया जाने लगा। मरीजों के परिजन चीखने चिल्लाने लगे।

मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग बहुत मामूली थी।  आग अस्पताल के गेट नंबर 8 और 9 के बीच में बनाए गए कंटेनर शेड में लगी थी। वहां पर कुछ मजदूर वेल्डिंग कटिंग का काम कर रहे थे जिससे वहां रखे गए भंगार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने तेजी दिखाते हुए 3.29 बजे आग को बुझा दिया। इस आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। आग को 18 मिनट के भीतर बुझा दिया गया।

Related Articles

Back to top button