Breaking Newsमुंबई

अमर महल जंक्शन के पास मेट्रो काम के चलते फूटी पाइप लाइन, मनपा के 6 प्रशासनिक वार्डों में पानी सप्लाई बंद

इन वार्डों एम ईस्ट, एम वेस्ट, एन वार्ड, एल वार्ड, एफ नॉर्थ वार्ड , एफ दक्षिण वार्ड में पानी की आपूर्ति बंद

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। शनिवार 19 अप्रैल को चेंबूर अमर महल चौराहे के पास मेट्रो के काम के चलते 1200 मिमी व्यास की पानी की पाइप लाइन फट गई। सूचना मिलने पर बीएमसी जल विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया है। मरम्मत के लिए मुख्य जल आपूर्ति लाइन को 24 घंटे के लिए तत्काल बंद कर दिया गया। इस कारण मनपा के 6 वार्डों में जलापूर्ति अगले 24 घंटे बंद रहेगी।  (Pipeline burst due to metro work near Amar Mahal junction, water supply to 6 municipal wards stopped)

एम पश्चिम वार्ड चेंबूर, ट्रांबे 
वैभव नगर, सुभाष नगर, चेंबूर गांव, स्वास्तिक पार्क, सिद्धार्थ कॉलोनी, लालडोंगर, चेंबूर कैंप, यूनियन पार्क, लालवाड़ी, मैत्री पार्क, आतुर पार्क, सुमन नगर, साईबाबा नगर, श्यामजीवी नगर, घाटला, अमर नगर, मोतीबाग, खरदेव नगर, पोस्टर कॉलोनी, एस टी मार्ग, सी जी गिडवानी रोड, उमरशिन बप्पा चौक, चेंबूर नाका, चेंबूर बाजार, चेंबूर कैंप, वाशी गांव, भक्ति पार्क, अंबापाड़ा, माहुल गांव, म्हाडा बिल्डिंग, मैसूर कॉलोनी, जीजामाता नगर, माहुल रोड, एम.एस. बिल्डिंग, राम टेकडी, सिंधी सोसायटी, चेंबूर कॉलोनी, कलेक्टर कॉलोनी, मारवली चर्च, नवजीवन सोसायटी, बसंत पार्क, यूनियन पार्क, चराई गांव, गोल्फ क्लब, वी.एन. पुरव मार्ग, आर.सी. रोड पर पानी सप्लाई नहीं होगी।

एम पूर्व वार्ड शिवाजी नगर गोवंडी 
अहिल्याबाई होल्कर मार्ग, रफीक नगर, बाबा नगर, आदर्श नगर, संजय नगर, निरंकार नगर, 90 फीट रोड नं. 13,14,15; मंडला, 20 फीट, 30 फीट रोड, एकता नगर, म्हाडा इमारतें; कमल रामन नगर, बैगनवाड़ी मार्ग क्रमांक 10-13, आदर्श नगर; रमन मामा नगर, शिवाजी नगर रोड नंबर 06 से 10, शास्त्री नगर, चर्च रोड, संजय नगर भाग-2; शिवाजी नगर रोड नं. 01 से 06, चर्च रोड; जनता टिम्बर मार्ट परिसर, लोटस कॉलोनी, अब्दुल हमीद मार्ग; गौतम नगर, गोवंडी स्टेशन मार्ग, दत्त नगर, केना बाजार; देवनार बीएमसी कॉलोनी, साठे नगर, जाकिर हुसैन नगर, लल्लूभाई बिल्डिंग; जनकल्याण सोसायटी, मानखुर्द, पी.एम.जी.पी. कॉलोनी, डॉ. अम्बेडकर नगर, साठे नगर, लल्लूभाई/हीरानंदानी बिल्डिंग; जे. जे. मार्ग (ए, बी, आई, एफ एरिया), सी, डी, ई, जी, एच, जे, के एरिया, चीता कैंप, कोलीवाड़ा, पायलीपाडा, ट्रॉम्बे, कस्टम मार्ग, दत्तनगर, बालाजी मंदिर मार्ग; देवनार गांव रोड, गोवंडी गांव, वी. एन. पूर्वा मार्ग, बी. के. एस. डी. रोड के पास के क्षेत्र, दूरसंचार कारखाना, बीएआरसी, नौसेना डॉकयार्ड मानखुर्द, मंडला गांव, रक्षा क्षेत्र, मानखुर्द गांव; एसपीपीएल बिल्डिंग, महाराष्ट्र नगर, समता चॉल, भीम नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, म्हाडा बिल्डिंग, महाराष्ट्र नगर; देवनार फार्म मार्ग, बोरबादेवी, घाटला, BARC फैक्ट्री, BARC कॉलोनी, गौतम नगर, पंजरापोल में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

एन वार्ड भांडुप,कांजूरमार्ग
घाटकोपर पूर्व में राजावाड़ी पूर्व का पूरा क्षेत्र, चितरंजन नगर जिसमें विद्याविहार क्षेत्र, राजावाड़ी अस्पताल, एम.जी. मार्ग, पंतनगर, न्यू पंतनगर, विक्रांत सर्कल, पटेल चौक, अंबेडकर सर्कल, 90 फीट रोड, लक्ष्मी नगर, लक्ष्मी बाग, गरोडिया नगर, नायडू कॉलोनी, शास्त्री नगर, गुरु नानक नगर, जवाहर मार्ग, गौरी शंकर मार्ग, रमाबाई नगर, कामराज नगर, नेता जी नगर, चिराग नगर, आज़ाद नगर, गणेश मैदान पारसीवाड़ी, न्यू माणिकलाल एस्टेट मार्ग, एन.एस.एस. मार्ग, महिंद्रा पार्क, डी.एस. पथ, खलाई गांव, किरोल गांव, विद्याविहार पश्चिम, हंसोटी गली, खोत गली, एम.जी. मार्ग, नरोवी स्ट्रीट, एच.आर. गंगावाड़ी, एमटीएनएल गली, एजीएलआर मार्ग, घाटकोपर (पश्चिम) श्रेयस सिग्नल आदि तक एलबीएस मार्ग क्षेत्र। सेनेटोरियम गली, एच.आर.देसाई मार्ग, काम गली, श्रद्धानंद रोड, जे.वी. मार्ग, गोपाल गली, एलबीएस मार्ग घाटकोपर (पश्चिम), गांधी नगर आसपास के क्षेत्र में पानी सप्लाई बंद रहेगी।

एल वार्ड कुर्ला 
न्यू तिलक नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुर्ला पूर्व में नेहरू नगर, मदर डेयरी रोड, कसाई वाडा, चुनाभट्टी क्षेत्र, राहुल नगर और एवरार्ड नगर, नेहरू नगर, शिवश्रुति मार्ग, नाइक नगर, मदर डेयरी मार्ग, एस.जी. बर्वे मार्ग कुर्ला (पूर्व), केदारनाथ मंदिर मार्ग, नवरे बाग, कामगार नगर, हनुमान नगर, पुलिस कॉलोनी, सेबल नगर, संतोषी माता नगर, क्रांति नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, तिलक नगर, कुरेशी नगर, तक्षशिला नगर, चाफे गली, स्टेशन रोड, राहुल नगर, एवरार्ड नगर, पानबाजार, त्रिमूर्ति मार्ग, वी.एन. पुरव मार्ग, उमरवाड़ी मार्ग, अलीदादा मार्ग, स्वदेशी फूड चॉल, चूनाभट्टी गेट, म्हाडाकोल प्रेम नगर, हिल रोड, मुक्ता देवी मार्ग, तडवाड़ी, समर्थ नगर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एफ उत्तर वार्ड सायन, वडाला 
सायन पश्चिम और पूर्व, दादर (पूर्व), माटुंगा (पूर्व), वडाला, चुनाभट्टी क्षेत्र, प्रतीक्षा नगर, शास्त्री नगर, अंटापहिल , अल्मेडा कंपाउंड, पंचशील नगर, वडाला ट्रक टर्मिनल, लोढ़ा बिल्डिंग (न्यू कफ परेड), सायन कोलीवाड़ा-सरदार नगर, संजय गांधी नगर, के.डी. गायकवाड़ नगर, कोरबी मीठागर, वडाला, भीमवाड़ी आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। 

एफ साउथ वार्ड शिवड़ी 
अस्पताल क्षेत्र: केईएम अस्पताल, टाटा, बाई जेरबाई वाडिया, एमजीएम अस्पताल, सेवरी (पूर्व) डिवीजन- शिवडी किला रोड, गाडी अड्डा, शिवडी कोलीवाड़ा, शिवडी (पश्चिम), आचार्य दोंदे मार्ग, टी.जे. रोड, जकारिया बंदर रोड, शिवडी छेद रोड, गोलनजी , परेल विलेज पंप जोन, जीडी अंबेकर मार्ग, एकनाथ घाडी मार्ग, परेल गांव रोड, नानाभाई परेलकर मार्ग, भगवंतराव परेलकर मार्ग, विजयकुमार वालिम्बे मार्ग, एस.पी. कंपाउंड (आंशिक रूप से), कालेवाड़ी जोन-परशुराम नगर, जीजामाता नगर, अंबेवाड़ी आंशिक रूप से, साईबाबा मार्ग, मिंट कॉलोनी, राम टेकड़ी, नायगांव पंप जोन- जेरबाई वाडिया मार्ग, स्प्रिंग मिल चॉल, गोविंदजी केणी मार्ग, शेट्टी मंडई, भोईवाड़ा गांव, हाफकिन इंस्टीट्यूट, दादर, जगन्नाथ भातणकर मार्ग, बी.जे. देवरुखकर मार्ग, गोविंदजी केनी रोड, हिंदमाता के साथ डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मार्ग, लालबाग, डॉ. बी.ए. रोड चिवड़ा गली, डॉ. एस.एस.राव मार्ग, दत्ताराम लाड मार्ग, जिजीभॉय मार्ग, महादेव पालव मार्ग, साने गुरुजी मार्ग, गैस कंपनी क्षेत्र, अभ्युदय नगर इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

बीएसपी प्रशासन ने युद्ध स्तर पर पानी की पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक उपर्युक्त क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। बीएमसी प्रशासन ने बताया कि पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के बाद चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति की जाएगी।

Related Articles

Back to top button