Breaking Newsमुंबई

लोकल ट्रेन की भीड़ ले रही यात्रियों की जान, मुंब्रा में लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, 8 यात्री घायल

यहां देखें घायलों के नाम

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेन की भीड़ अब यात्रियों की जान ले रही है। ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास मुंब्रा-दिवा रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह 9:30 बजे लोकल ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े कई यात्री गिर गए जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएसएमटी की ओर जा रही एक फास्ट लोकल ट्रेन से 10 से 12 यात्री ट्रैक पर गिर गए। (Crowd in local trains is taking lives of passengers, 6 passengers died after falling from local train, 8 injured)

सुबह और शाम पीक आवर में होने वाली गर्दी के कारण लोगों को मजबूरी में लटक कर यात्रा करनी पड़ रही है। जहां यह हादसा हुआ वहां बड़ा कर्व है। भीड़ के दबाव से यात्रियों का बैलेंस बिगड़ा और यात्री पटरी पर गिर गए। लोकल ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों से लोग रेलवे पटरी पर गिरे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में भारी भीड़ थी और कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा कर रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ठाणे सिविल अस्पताल और कल्याण के निजी अस्पतालों में भर्ती कराए। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में एक जीआरपी पुलिस कर्मी विकी बाबासाहेब की भी मौत हो गई।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां से पुष्पक एक्सप्रेस गुजर रही थी। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया कि हादसे से पुष्पक एक्सप्रेस का कोई संबंध नहीं था। कसारा से सीएसएमटी और सीएसएमटी से कसारा जाने वाली ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्री लटके हुए थे। दोनों ट्रेनों के बीच गैप कम होने के कारण लटके यात्री टकरा कर ट्रैक पर गिर गए। ट्रेन से गिरने वालों में एक महिला का भी समावेश है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

1, अज्ञात (40)

2, रेहान शेख (26)

3, अज्ञात (35)

4, तुषार (22)

5, मुनीष (23)

6, मछिंद्र (22)

7, स्नेहा धोंडे (24)

9, प्रियंका (26)

10, अज्ञात मृत (26)

 

Related Articles

Back to top button