Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

अविलंब खाली करो आजाद मैदान, मुंबई पुलिस ने थमाया जरांगे पाटिल के नोटिस

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई। आजाद मैदान आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस ने अविलंब आजाद मैदान खाली करने का नोटिस पकड़ा दिया है। चार पेज के नोटिस में मुंबई पुलिस ने कहा कि आपके द्वारा नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने के कारण आजाद मैदान में प्रदर्शन करने की दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है। इसलिए तुरंत आजाद मैदान खाली करें। (Vacate Azad Maidan immediately, Mumbai Police served notice to Jarange Patil)

सोमवार को मुंबई हाईकोर्ट द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बाद ही मुंबई पुलिस सक्रिय हो गए थी। मुंबई में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। यह चर्चा रात 12 बजे तक चलती रही। उससे पहले मुंबई पुलिस आंदोलनकारियों द्वारा सड़कों पर खड़े किए वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

आज सरकार की अवकाश घोषित किया गया है और आज ही सात दिन की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। गणेशोत्सव के बीच मराठा आरक्षण का आंदोलन के कारण मुंबई पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किल आ रही थी। इसको देखते हुए पड़ोसी राज्य गुजरात से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के दो प्लाटून को बुलाकर माता रमाबाई पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया है। राज्य रिजर्व पुलिस फोर्स की भी की कंपनियों को बुलाया गया है। इससे स्पष्ट है कि आज ही मराठा आंदोलनकारियों को मुंबई से खदेड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button