Breaking Newsमुंबई

मुस्लिम समुदाय ने खंडित किया दुर्गा जी की प्रतिमा, गोवंडी में दो समुदायों के बीच तनाव

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। बीती रात मुंबई के गोवंडी में अन्नाभाऊ साठे नगर एकता चॉल में देवी की मूर्ति को मस्जिद के सामने ले जाते समय धार्मिक नारा लगाए जाने के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दुर्गा जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भारी तनाव के बीच पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ के लोगों को तितर-बितर किया। प्रतिमा खंडित किए जाने के आरोप में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Muslim community vandalises Durga idol, tension between two communities in Govandi)
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाया जा रहा था। प्रतिमा को मस्जिद के सामने से ले जाया जा रहा था, तो हिंदू समाज के लोग जयकारा लगा रहे थे। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनसे शांतिपूर्वक ले जाने का आग्रह किया। लेकिन लोगों द्वारा जयकारा बंद नहीं करने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर प्रतिमा को खंडित कर दिया।
इस बारे में पुलिस ने कहा कि  दोनों समुदायों के बीच झड़प हुई थी , जिसके बाद पुलिस ने कल रात कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों समुदायों के बीच तनाव पूर्ण शांति है।

Related Articles

Back to top button