Breaking Newsमुंबई
बीएमसी के फ्लैटों की कीमत देख उड़ जाएंगे आपके होश, इतने महंगे घर खरीदने में खर्च हो जाएगी जमा-पूंजी
न्यूनतम 270 वर्ग फुट से 489 वर्ग फुट तक के हैं फ्लैट

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई महानगर विकास नियंत्रण नियमावली-2034 के विनियम 15 एवं 33 (20) (बी) के अंतर्गत 800 फ्लैट प्राप्त हुए हैं। इन फ्लैटों का क्षेत्रफल 270 वर्ग फुट से लेकर 489 वर्ग फुट तक के हैं । इनमें से 426 फ्लैट बेचने के लिए बीएमसी लॉटरी निकालने जा रही है। लेकिन यह घर इतने महंगे है कि कीमत देख कर आग आदमी होश उड़ जाएंगे। इतिहास में पहली बार बीएमसी अति निम्न आय वर्ग के लिए यह घर बेच रही है। (The price of BMC flats will blow your mind; buying such an expensive house will take up your savings)
मुंबई मनपा आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगरानी के निर्देशानुसार, इन 426 फ्लैटों में से 125 फ्लैट एसटी, एससी, एनटी, डीटी, सैनिकों, मनपा कर्मचारियों (5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके), दिवंगत सैनिकों के उत्तराधिकारी, पत्रकार, सिनेमा, नाटक, रंगमंच, हास्य कलाकार, दिव्यांग, पूर्व विधायक आदि के लिए आरक्षित रहेंगे। जबकि शेष 301 फ्लैट सामान्य वर्ग के लिए होंगे। इन 426 फ्लैटों के लिए लॉटरी 20 नवंबर को होगी। ये सभी फ्लैट जोगेश्वरी, कांदिवली भांडुप, भायखला, कांजुरमार्ग, अंधेरी आदि में स्थित हैं।
चूंकि निम्न और अति निम्न आय वर्ग को बेचे जाने वाले फ्लैट, रेडीरेकनर दर से ज़्यादा कीमत पर बेचे जाएंगे, इसलिए यह सवाल उठ रहा है कि क्या आम लोग जिन्हें मुंबई में घर खरीदना है वे इसे खरीद पाएंगे? निम्न आय वर्ग के लिए कुल 45 फ्लैट आरक्षित किए गए हैं, जिनमें त्रिलोकपर्व कांदिवली (पश्चिम) में 4, कांजुरमार्ग में 27 और मरोल अंधेरी (पूर्व) में 14 फ्लैट शामिल हैं।
इसके अलावा, निम्न आय वर्ग के लिए कुल 381 मकान होंगे, जिनमें एलबीएस मार्ग, भांडुप में 240 फ्लैट, वाढवण कांदिवली (पूर्व) में 30 फ्लैट, प्रेसरीज, भायखला में 42 फ्लैट, मजास गांव, जोगेश्वरी (पूर्व) में 46 फ्लैट, पीरामल नगर, गोरेगांव (पश्चिम) में 19 फ्लैट और बापू कोलते पाटिल, दहिसर में 4 फ्लैट शामिल हैं।
426 फ्लैटों में से 125 फ्लैट आरक्षित
मुंबई महानगरपालिका के कब्जे में मौजूद 426 फ्लैटों में से 43 फ्लैट अनुसूचित जाति और नवबौद्ध (एससी) के लिए, 21 फ्लैट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए, 4 फ्लैट खानाबदोश जनजाति (एनटी) के लिए, 3 फ्लैट विमुक्त जनजाति (डीटी) के लिए, 3 फ्लैट पत्रकारों के लिए, 8 फ्लैट स्वतंत्रता सेनानियों के लिए, 9 फ्लैट दृष्टिहीन या दिव्यांग व्यक्तियों के लिए, 4 फ्लैट रक्षा बलों/सीमा सुरक्षा बलों में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए, घायल और विकलांग सैनिकों के लिए, 18 फ्लैट पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए, 4 फ्लैट वर्तमान – पूर्व विधायकों के लिए, 4 फ्लैट मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों (जिन्होंने 5 साल की सेवा पूरी कर ली है) के लिए, 4 फ्लैट फिल्म, नाटक, तमाशा कलाकारों, गायकों, टेलीविजन कलाकारों, हास्य कलाकारों आदि के लिए और शेष 301 फ्लैट सामान्य व्यक्तियों के लिए होंगे। आवेदन शुल्क 1,000 रुपए और 180 रुपए का शुल्क देना होगा। सबसे कम कीमत 55 लाख रुपए और सबसे अधिक कीमत 1.07 करोड़ रुपए है।
निम्न आय वर्ग के लिए, भायखला में कम से कम 400 वर्ग फुट के घरों की न्यूनतम कीमत क्रमशः 1.06 करोड़ रुपए और 1.01 करोड़ रुपए है। साथ ही, 63 लाख रुपए से लेकर 70 लाख रुपए के फ्लैट भी उपलब्ध होंगे। जोगेश्वरी में सबसे कम कीमत वाला फ्लैट 54.27 लाख रुपए में उपलब्ध है। इस प्रकार, निम्न आय वर्ग के लिए, कांजुरमार्ग में 1.07 करोड़ रुपए का फ्लैट उपलब्ध होगा। इसके अलावा, अंधेरी के मरोल में 78.50 लाख रुपए का फ्लैट उपलब्ध है। इसके अलावा 4 से 5 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन में लगेंगे।
बीएमसी से फ्लैटों की बिक्री के बारे में पाएं अधिक जानकारी
मुंबई महानगर विकास नियंत्रण और संवर्धन नियम-2034 के विनियम 15 और 33 (20) (बी) के तहत अधिग्रहित 426 फ्लैटों की बिक्री के लिए प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित करेगा। ये फ्लैट निम्न और अति निम्न समूहों के लिए उपलब्ध होंगे। बीएमसी की वेबसाइट https://bmchomes.mcgm.gov.in पर फ्लैटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन, बिक्री और स्वीकृति की प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदक 14 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क और जमा राशि 14 नवंबर 2025 की रात 11.59 बजे तक स्वीकार की जाएगी। पात्र आवेदकों की अंतिम सूची 18 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे घोषित की जाएगी और ड्रॉ प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे होगी। इस ड्रॉ के माध्यम से चयनित सफल और प्रतीक्षा सूची वाले आवेदकों के नाम 21 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
इस ड्रॉ से संबंधित सूचना पुस्तिका 16 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। पुस्तिका में प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी और नियम व शर्तें दी गई हैं। मुंबई मनपा आयुक्त इस प्रक्रिया में फ्लैटों के संबंध में आवश्यक परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। साथ ही, प्रशासन द्वारा सूचित किया जा रहा है कि सूचना पुस्तिका में दिए गए सभी नियम व शर्तें (समय-समय पर किए गए संशोधनों सहित) लागू रहेंगी।
इस ड्रॉ के बारे में जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 022-22754553 या ईमेल आईडी bmchomes@mcgm.gov.in पर संपर्क करें। या, कार्यालयीन दिनों में और कार्यालयीन समय के दौरान ‘सहायक आयुक्त (संपत्ति), चौथी मंजिल, विस्तारित भवन, मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय, महापालिका मार्ग, मुंबई – 400 001’ पते पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।