Breaking Newsमुंबई

मुंबई के पांच विभागों में पानी का संकट , मरम्मत कार्य के कारण दो दिन नहीं आएगा पानी 

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका जल विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण मनपा के ए, बी, सी, ई और एफ दक्षिण विभाग  में 16 और 17 अप्रैल को जलापूर्ति बंद रहेगी, जबकि कुछ इलाकों कम दबाव से पानी की सप्लाई की जाएगी। (Water Crisis in Five Mumbai Wards, No Water Supply Due to Repair Work)
बीएमसी हाजीबंदर मार्ग एफ दक्षिण विभाग के शिवडी स्थित टनल भंडारवाड़ा हिल जलाशय के चैनल पर 1500 मिमी व्यास के दो बटरफ्लाई वाल्व लगाने का कार्य करेगा। यह कार्य भंडारवाड़ा हिल जलाशय, फॉसबरी टेकड़ी जलाशय और गोलनजी हिल जलाशय में जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है। यह कार्य गुरुवार, 16 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2026 को सुबह 4:00 बजे तक कुल 18 घंटे चलेगा। इसके परिणामस्वरूप, ए, बी, सी, ई और एफ साउथ सेक्शन के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, कुछ हिस्सों में कम दबाव पर जल आपूर्ति की जाएगी।
 लालबाग, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मार्ग, चिवड़ा गली, डॉ. एस.एस. राव मार्ग, दत्ताराम लाड मार्ग, जीजीभोय गली, महादेव पालव मार्ग, साने गुरुजी मार्ग, गैस कंपनी गली, दादर, ,जगन्नाथ भटंकर मार्ग, बी. जे. देवरुखकर मार्ग, गोविंदजी केनी मार्ग, हिंदमाता , जेरबाई वाडिया मार्ग, स्प्रिंग मिल चॉल, गांव द अंबेडकर मार्ग, गोविंदजी केनी मार्ग, भोईवाड़ा गांव, हाफकिन इंस्टीट्यूट , एकनाथ घाड़ी मार्ग, परेल गांव मार्ग, नाना भाई परेलकर मार्ग, भगवानराव परेलकर मार्ग, विजयकुमार वलिम्बे मार्ग, एस. पी. कंपाउंड, आचार्य दोंदे मार्ग, टी. जे. रोड, ज़करिया बंदर मार्ग, शिवडी छेड़ा मार्ग, शिवडी किला मार्ग, गाड़ी अड्डा, शिवडी कोलीवाड़ा ,बीपीटी क्षेत्र,.श परशुराम नगर, जीजामाता नगर, अंबवाड़ी ,  के.ई.एम. अस्पताल, टाटा अस्पताल, जेरबाई वाडिया अस्पताल, एमजीएम अस्पताल आदि इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।  बीएमसी ने इन इलाकों के नागरिकों को एहतियात के तौर पर आवश्यक पानी का भंडारण करने के लिए कहा है। साथ ही अगले 4 से 5 दिनों तक एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर और छानकर पीने का सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button