Breaking News

सीबीएसई कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित, बीएमसी के तीन छात्रों को मिला 97% से अधिक अंक

आईएनएस न्यूज नेटवर्क 
मुंबई. बुधवार को सीबीएसई ने कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। महानगरपालिका शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से शुरू किए गए कुल 18 मुंबई पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) स्कूलों में से, 10 स्कूलों के छात्रों ने पहली बार 10वीं की परीक्षा दी थी, जबकि एक स्कूल के छात्रों ने दूसरी बार परीक्षा दी थी। इन 10वीं की परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए गए। इनमें से कुल 11 स्कूलों का परिणाम 92.80% रहा है। (CBSE Class 10 Results Declared; Three BMC Students Score Over 97%)
 कक्षा 10वीं की परीक्षा में 339 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 35 छात्र 90% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें मुंबई पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) मिठागार एस विभाग मुलुंड की छात्रा आर्या लामने ने 97.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, मुंबई पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) पूनम नगर के ईस्ट डिवीजन अंधेरी के छात्र सौरभ यादव ने 97.20% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और घाटकोपर एन विभाग के सीबीएसई स्कूल के कौस्तुभ त्रिपाठी ने 97.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11 में से चार स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। उत्तीर्ण छात्रों और अभिभावकों के साथ-साथ सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को डॉ. प्राची जांभेकर (शिक्षा उप आयुक्त),  सुजाता खरे (माध्यमिक शिक्षा अधिकारी),  कीर्तिवर्धन किरतकुडवे (प्राथमिक शिक्षा अधिकारी)  ममता राव (सीबीएसई की उप शिक्षा अधिकारी) द्वारा इस परिणाम के लिए छात्रों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button