Breaking News

अब मुंबई होगी फ्लैक्स मुक्त, फ्लैक्स लगाने और बनाने वालों पर होगी एफआईआर

मुंबई में 365 दिन चलेगी मुहिम

इनसाइट न्यूज स्टोरी

मुंबई।मुंबई को बदसूरत फ्लेक्स और प्लास्टिक के जाल से मुक्त करने के लिए महापौर रितू तावड़े ने बड़ा अभियान शुरू किया है। महापौर की संकल्पना से ‘शाडू बाप्पा दस दिन – फ्लेक्स मुक्त मुंबई 365 दिन’ विशेष मुहिम चलाई जाएगी। (Flex-Free Mumbai: Mayor Ritu Tawde Launches ‘Shadu Bappa 10 Days, Flex-Free Mumbai 365 Days’ Campaign)

महापौर ने खुद BMC कमिश्नर अश्विनी भिडे को पत्र लिखकर अवैध PVC फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर और स्टिकर के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

सभी दलों को साथ लाएंगी महापौर
इस मुहिम को राजनीतिक रंग से दूर रखने के लिए महापौर रितू तावड़े खुद सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर सहयोग की अपील करेंगी। जल्द ही विधायक अमित साटम की मौजूदगी में प्रशासन की संयुक्त बैठक भी होगी।

मुहिम की 5 बड़ी बातें

कोई भेदभाव नहीं, सीधा FIR: अवैध बैनर लगाने वालों पर BMC एक्ट 328/328(A) और महाराष्ट्र संपत्ति विरूपण अधिनियम 1995 के तहत कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो FIR भी दर्ज होगी, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो।

QR कोड जरूरी: अब हर अधिकृत बैनर पर लाइसेंस नंबर, वैधता और प्रिंटर का नाम के साथ QR कोड छापना अनिवार्य होगा। आम नागरिक QR स्कैन करके वैधता चेक कर सकेगा। बिना QR वाला बोर्ड तुरंत जब्त होगा।

प्रिंटर होंगे ब्लैकलिस्ट: बार-बार अवैध फ्लेक्स छापने वाले प्रिंटर्स और एजेंसियों पर सिर्फ जुर्माना नहीं, उन्हें परमानेंट ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

सिंगल विंडो से बढ़ेगा राजस्व: सभी परमिशन अब Single Window डिजिटल सिस्टम से मिलेंगी। इससे BMC का करोड़ों का डूब रहा लाइसेंस राजस्व बचेगा।

72 घंटे में शिकायत का निवारण: नागरिक 1916 हेल्पलाइन या mybmc App पर शिकायत कर सकते हैं। 72 घंटे में कार्रवाई करनी होगी। हर वार्ड की कार्रवाई और जुर्माने का साप्ताहिक डैशबोर्ड सीधे महापौर को सौंपा जाएगा।

जैसे हम गणेशोत्सव में शाडू मिट्टी की मूर्तियों को बढ़ावा देकर पर्यावरण का संदेश देते हैं, वैसे ही साल भर प्लास्टिक और PVC कचरे को रोकना हम सबका कर्तव्य है।”  महापौर रितु तावड़े

Related Articles

Back to top button