Breaking NewsExclusive Newsदिल्ली

दिल्ली में फाइनल हुआ योगी 2.0 मंत्रिमंडल

62 मंत्री लेंगे शपथ, 28 कैबिनेट, 11 स्वतंत्र प्रभार, 23 बनेंगे राज्य मंत्री

तीन उपमुख्यमंत्री पर भी मुहर
आईएनएस न्यूज नेटवर्क
दिल्ली. पिछले दो दिनों से दिल्ली में जमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 को अंतिम रुप दे दिया गया है. सूत्रों के अनुसार योगी मंत्रिमंडल में कुल 62 मंत्री होंगे जिनमें 28 कैबिनेट मंत्री बनाये जाएंगे. 11 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया जाएगा जबकि 23 को राज्यमंत्री बनाया जाएगा. योगी 2.0 सरकार में इस बार तीन उपमुख्यमंत्री बनाये जा सकते हैं.
 पार्टी सूत्रों के अनुसार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा.  केशव मौर्या को संगठन में भेजने की तैयारी  की गई है. बेबी रानी मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है. दिनेश शर्मा को भी संगठन में भेजा जाएगा. उनकी जगह ए के शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी. तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण कोजगह  मिल सकती है. हालांकि इसकी घोषणा बाद में की जाएगी.
ऐसा होगा योगी मंत्रिमंडल 2.0
सुरेश खन्ना को मंत्रिमंडल में फिर से अहम जिम्मेदारी मिलेगी. सतीश माहाना को भी मंत्री  बनाया जाएगा. लेकिन दोनों नेताओ को मंत्री पद से संतोष करना होगा.  ब्रजेश पाठक, दयाशंकर सिंह, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह , सिद्धार्थनाथ सिंह,  नंदी गुप्ता , सूर्य प्रताप शाही को भी मंत्री बनाया जाएगा. पंकज सिंह ,राजेश्वर सिंह , रामपाल वर्मा, अदिति सिंह ,अपर्णा बिष्ट यादव भी मंत्री बनेंगी.
ये भी जाएंगे संगठन में
 श्रीकांत शर्मा , आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर, संदीप सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजे जाएंगे. इसके अलावा सहयोगी अपना दल के दो , निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है ः

Related Articles

Back to top button