Breaking Newsदिल्लीदेशव्यापार

केंद्रीय मंत्री ने लांच किया इंडियन आयल का सोलर स्टोव

खान पकाने के लिए गैस और बिजली,तेल की जरूरत खत्म

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
दिल्ली. देश में बढ़ते तेल और गैस के दाम के कारण लोगों का जीना कठिन हो गया है. विदेशों से आयात होने वाले तेल की कीमतों का असर आम आदमी पर पड़ रहा है ऐसे तेल और गैस के नये नये विकल्पों की तलाश की जा रही है. इसी कड़ी में भारतीय तेल कंपनी इंडियन आयल ( Indian oil launch Solar Stove) अब सोलर स्टोव लेकर आई है जिससे आम लोगों की मुश्किलें आसान हो सकती हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Puri) ने सोलर स्टोव लांच किया जिससे तीन समय का भोजन आसानी से बनाया जा सकता है.
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन  भारत में रिचार्जेबल और इंडोर यूज (Solar Stove) पेश किया है.रखरखाव के बिना चूल्हे का जीवन 10 वर्ष है। इसमें पारंपरिक बैटरी नहीं है, जिसे बदलने की जरूरत है। साथ ही सोलर पैनल की लाइफ 20 साल होती है.

इस चूल्हे की खास बात यह है कि इसे आप रात में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इस चूल्हे को खरीदने और रख-रखाव में आप कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करने वाले हैं. बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस सोलर स्टोव का लोकार्पण किया गया.

इतनी है सोलर  स्टोव की कीमत 


 इंडिया ऑयल के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एक गैस स्टोव की कीमत 18,000 रुपए से 30,000 रुपए के करीब आती है. अभी इसका 2-3 लाख यूनिट का उत्पादन किया जा रहा है. वर्तमान में इसकी लागत 10,000 रुपए से 12,000 रुपए प्रति यूनिट तक जा सकती है. सरकार से आर्थिक सहायता मिल रही हैं जिससे आने वाले समय में कीमत और कम हो  सकती है.
 यह है खासियतें
इस सोलर स्टोव की खासियत यह है कि  इस पर तीनों समय का भोजन आराम से सो बन सकता है. इसके चूल्हे को भी रखरखाव की जरूरत नहीं है. बिना रखरखाव के  चूल्हा 10 वर्ष तक काम कर सकता है.  इसमें पारंपरिक बैटरी भी नहीं है, जिसे बदलने की जरूरत है. इसे चार्ज करने के लिए लगने वाले सोलर पैनल की लाइफ भी 20 साल होती है.

Related Articles

Back to top button