Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

मध्य वैतरणा जलाशय हुआ ओवरफ्लो

अब तक मनपा के चार जलाशय हुए लबालब

नवभारत न्यूज नेटवर्क

मुंबई. मुंबई में पानी पानी आपूर्ती करने वाले सात जलाशयों में चार जलाशय पूरी तरह से भर कर लबालब हो चुके हैं. मंगलवार दाेपहर बाद मध्य वैतरणा जलाशय Madhy Vaitarna Reservoir Overflows) भी ओवरफ्लो हो गया. अब तक मोडक सागर, तानसा, तुलसी और मध्य वैतरणा जलाशय भर चुके हैं. चार जलाशयों के भरने के बाद इन जलाशयों में 12,54,377 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है.

मंगलवार दोपहर 2.35 बजे मध्य वैतरणा जलाशय भी ओवरफ्लो हो कर बहने लगा. बीएमसी जल विभाग के अनुसार जलाशय का केवल एक गेट खोला गया है. जलाशयों के कैचमेंट एरिया में अब भी अब भी अच्छी बरसात होने के कारण जलाशयों में पानी जमा हो गया. पिछले वर्ष मुंबई की अधिकांश झीलें अगस्त महीने में ओवर फ्लो हुई थीं. लेकिन इस बार जुलाई मध्य के 10 दिन जम कर हुई बरसात में ही चार जलाशय लबालब हो गए हैं. अभी भातसा और अपर वैतरणा के भरने का इंतजार है. हालांकि तालब क्षेत्र में पहले की अपेक्षा बरसात कम हुई है. लेकिन अभी सितंबर तक बरसात होने की उम्मीद है. इसलिए मुंबईकरों को पीने के पानी की चिंता कम हो गई है.

बीएमसी जल विभाग के अनुसार मुंबई में रोजाना 3850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है. अच्छी बरसात होने के कारण 15 दिन चले 10 प्रतिशत पानी कटौती को खत्म कर दिया गया था. वर्तमान में रोज 3850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है. मुंबई को वर्ष भर पर्याप्त पीने के लिए 14,47,36.3 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है. वर्तमान में तालाबों में 12,54,377 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है.

जलाशय क्षेत्रों में झमाझम बारिश

मुंबई के जलाशयों में अब भी अच्छी बरसात हो रही है. मंगलवार सुबह तक अपर वैतरणा में 29 मिमी, मोडक सागर में 71 मिमी, तानसा में 52 मिमी,मध्य वैतरणा में 58 मिमी, भातसा में 64 मिमी, विहार में 18 मिमी एवं तुलसी जलाशय में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Related Articles

Back to top button