Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबईराजनीति

शिंदे गुट के पास 22, भाजपा के पास 26 विभाग

विभागों के बंटवारे में बीजेपी का दबदबा

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
 Maharashtra Cabinet: मुंबई. महीने भर की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार शिंदे – फडणवीस सरकार के मंत्रियों के विभागों का आज बंटवारा हो गई. विभागों के बंटवारे में भाजपा का दबदबा दिखा. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath sinde) ने आज 14 अगस्त को राज्य मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों के आवंटन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह को 22 और बीजेपी को 26 विभाग दिए गए हैं.
 विभागों के बंटवारे में खास बात यह कि भाजपा के एक-एक मंत्रियों के पास दो अथवा तीन मंत्रालय दिए गए हैं. जबकि शिंदे गुट के मंत्रियों को केवल एक मंत्रालय से संतोष करना पड़ा है. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने पास कई विभाग रखे हैं. आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उनमें से कुछ विभागों को दूसरे मंत्रियों को दिए जाने की संभावना है.
शिवसेना (शिंदे गुट) को मिले मंत्रालय
1) सामान्य प्रशासन,
2) शहरी विकास,
3) सूचना और प्रौद्योगिकी,
4) सूचना और जनसंपर्क,
5) लोक निर्माण (सार्वजनिक परियोजनाएं),
6) परिवहन,
7) विपणन,
8) सामाजिक न्याय और विशेष सहायता,
9) राहत और पुनर्वास,
10) आपदा प्रबंधन,
11) मृदा और जल संरक्षण,
12) पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन,
13) अल्पसंख्यक और औकाफ विभाग
14) जल आपूर्ति और स्वच्छता
15) बंदरगाह और खनन
16) खाद्य एवं औषधि प्रशासन
17) रोजगार गारंटी योजना और फलोत्पादन
18) उद्योग
19) सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
20) कृषि
21) स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा
22) राज्य उत्पाद शुल्क
भाजपा के पास मंत्रालयों की सूची
 1) गृह विभाग,
2) वित्त और योजना,
3) कानून और न्याय,
4) जल संसाधन और लाभ क्षेत्र विकास,
5) आवास,
6) ऊर्जा,
7) शाही शिष्टाचार
8) राजस्व,
9) पशुपालन और डेयरी विकास
10) वन,
11) सांस्कृतिक कार्य,
12) मत्स एवं व्यवसाय
13) उच्च और तकनीकी शिक्षा,
14) वस्त्र उद्योग
15) संसदीय कार्य
16) जनजातीय विकास
17) ग्राम विकास और पंचायती राज,
18) चिकित्सा शिक्षा,
19) खेल और युवा कल्याण
20) सहकारिता विभाग,
21) अन्य पिछड़े और बहुजन कल्याण
22) श्रम मंत्रालय
23) सार्वजनिक कार्य (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर),
24) खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
25) पर्यटन,
26) कौशल विकास और उद्यमिता
26) महिला एवं बाल विकास

Related Articles

Back to top button