Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई
प्रदेश भर में गिरा पारा/ ठंड बढ़ी
सांताक्रुज में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई. महाराष्ट्र में भी ठंड शुरू हो गई है. (Winter Season Maharashtra) राज्य के ग्रामीणों इलाकों में नहीं मुंबई में भी ठंड का असर दिखने लगा है. सुबह कंपकपी महसूस हो रही है. मुंबई शहर की अपेक्षा उपनगर में ठंड का असर अधिक बढ़ने से अब शाल और स्वेटर निकालने की तैयारी शुरू हो गई है.
इस साल मानसून की वापसी में देरी हुई हुई इसलिए अक्टूबर की में शीत का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ. लेकिन अब पश्चिमी हवाओं के बढ़ने से ठंड भी बढ़ गई है. प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. तो वहीं मुंबई में भी तापमान गिर गया है.
पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है. नंदुरबार, धुले, नासिक, जलगांव, अहमदनगर जिलों में कुछ स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. इसलिए सर्दी से बचने के अभी से तैयारी कर लें.
मुंबई में भी तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. सांताक्रूज में बीती रात 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 से 12 दिनों में ठंड और बढ़ेगी और 23 से 26 नवंबर के बीच तापमान में और गिरावट हो सकती है. आईएमडी मुंबई ने बताया कि उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आ रही है.
सोमवार को प्रदेश में ऐसा रहा तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
कुलाबा 20.9°c
सांताक्रूज 17.0°c
सोलापुर 12.7°c
नांदेड़ 12.2°c
जलगांव 8.2°c
औरंगाबाद 8.9°c
पुणे 8.7°c
महाबलेश्वर 10.4°c
बारामती 9.7°c
ठाणे, बेलापुर 19.0°c
अलीबाग 16.3°c
उदगीर 11.5°c
परभणी 11.0°c




