भांडुप में निर्माणाधीन घर का हिस्सा गिरा, दो युवकों की मौत

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
House Collapse मुंबई. भांडुप के खिंडीपाडा (BHANDUP khindipada) में निर्माणाधीन घर का हिस्सा गिर जाने के कारण दो युवकों की मौत हो गई. रविवार सुबह 9 बज कर 42 मिनट पर यह हादसा हुआ है.
हादसे की जानकारी मिलने पर वहां फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी स्टाफ पहुंच कर मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. इससे पहले स्थानीय लोगों ने दो लोगों को निकाल कर एम टी अग्रवाल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में भर्ती करने से पहले दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया.
डंकन लिंक रोड , क्रांति मित्र मंडल दुर्गा माता मंदिर के पास ग्राउंड प्लस एक मंजिल घर का निर्माण कार्य चल रहा था.अचानक घर का एक हिस्सा नीचे गिर गया. इस हादसे में दो लोग नीचे दब गए. राजकुमार रामसहाय (19) रामअवतार अर्जुन यादव (18) को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से पहले मृत घोषित कर दिया. मुलुंड फायर के अधिकारी डी एम पाटिल का कहना है कि मलबे में कोई और तो नहीं है इसकी तलाश की जा रही है. इस हादसे में एक साथ दो युवकों की मौत के बाद बाद खिंडीपाडा में शोक व्याप्त हो गया है.




