Breaking Newsफायर सेफ्टीमुंबई

Mumbai House Collapse: मुंबई में एक मंजिला घर गिरा, 8 घायल

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. मुंबई घाटकोपर भटवाड़ी (Ghatkopar Bhatwadi) में आज शाम एक मंजिल घर गिरने ( House Collapse) से 8 लोग मलबे में दब कर बुरी तरह घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है. (One-storey house collapses in Mumbai, 8 injured)

मुंबई आपातकालीन विभाग के अनुसार घाटकोपर पश्चिम के आर बी कदम मार्ग  जवाहर प्लाट भटवाड़ी में शाम 7.30 बजे निर्माणाधीन एक मंजिल मकान की दीवार गिर गई. जिसके नीचे कई  लोग दब गए.
घर गिरने की सूचना मिलने पर  मुंबई फायर ब्रिगेड  मुंबई पुलिस और स्थानीय बीएमसी स्टाफ को बचाव कार्य के लिए लगाया गया.
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले कुछ लोग जो मलबे में दबे थे, उन्हें निकाल कर नजदीक के न्यूलाइफ अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में  बबन भोर (69) निर्मला भोर (55) सुरेखा भोर (38), रिंकू कन्नौजिया (29), रहमत अली (24), बबलू चव्हाण (28) धर्मेंद्र चव्हाण (18),  बजरंगी यादव (45) का उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

 

Related Articles

Back to top button