Breaking Newsइंफ्रास्ट्रक्चरमहाराष्ट्रमुंबई

म्हाडा ने पेश किया 10186.73 करोड़ रुपए का बजट

महाराष्ट्र में 12,724,मुंबई में बनेंगे 2152 नये घर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MAHADA) ने आज आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10186.73 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है. इस वित्त वर्ष म्हाडा महाराष्ट्र में 12,724, और मुंबई में 2152 फ्लैट का निर्माण करेगा. (MHADA presented a budget of Rs 10186.73 crore)

म्हाडा ने वर्ष 2023-24 के बजट में मुंबई, पुणे, कोंकण, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती के क्षेत्रीय बोर्डों द्वारा कुल 12724 फ्लैटों का निर्माण प्रस्तावित किया है. इसके लिए बजट में 5800.15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
मुंबई में आवास योजनाओं के बजट का प्रावधान 
मुंबई बोर्ड के लिए इस वित्तीय वर्ष में 2152 फ्लैटों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है. इसके लिए वर्ष 2023-24 के बजट में 3664.18 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिसमें बीडीडी चालों के पुनर्विकास योजना के लिए 2285 करोड़ रुपए, अंटापहिल वडाला में आवास योजना के लिए 24 करोड़, वडाला के बॉम्बे डाइंग मिल 30 करोड़, कोपरी पवई 100 करोड़, कन्नमवार नगर विक्रोली 213.23 करोड़, मागाठाणे बोरीवली 50 करोड़, खड़कपाडा दिंडोशी 50 करोड़, पहाड़ी गोरेगांव 100 करोड़, गोरेगांव सिद्धार्थ नगर (पत्राचाल) 300 करोड़, धारावी पुनर्विकास परियोजना चरण 1 बी 59 करोड़, गोरेगांव मोतीलाल नगर पुनर्विकास योजना 10 करोड़, पुलिस कॉलोनी के पुनर्विकास 100 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है.
कोकण मंडल बनाएगा 5614 फ्लैट
कोंकण मंडल में नए आर्थिक वर्ष में 5614 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा. वर्ष 2023-24 के बजट में इसके लिए 741.36 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं. वर्ष 2023-24 के बजट में मंडल के अधीन विरार बोलिंज आवास परियोजना हेतु 10 करोड़ रुपए, वालकुम ठाणे आवास परियोजना हेतु 33 करोड़, माजीवाडा ठाणे संयुक्त भागीदारी के लिए 35 करोड़, मीरा रोड टर्नकी प्रोजेक्ट के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

 मंडलों को आवास के लिए आवंटित राशि 

पुणे मंडल के अंतर्गत प्रस्तावित 886 फ्लैट के लिए 540.70 करोड़ रुपए, नागपुर मंडल  1417 फ्लैट के लिए 417.55 करोड़ रुपए, औरंगाबाद मंडल  1497 फ्लैट के लिए 212.08 करोड़ रुपए,  नासिक मंडल 749 फ्लैट के लिए 77.32 करोड़ रुपए और अमरावती मंडल 433 फ्लैट के लिए 146.24 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button