Breaking Newsमहाराष्ट्रमुंबई

औरंगाबाद, उस्मानाबाद के बाद अब अहमदनगर का भी बदलेगा नाम

मुख्यमंत्री की घोषणा अहमदनगर होगा अहिल्या देवी होलकर नगर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

मुंबई. औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बाद अब राज्य सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या देवी नगर किया जाएगा. अहिल्या देवी होलकर की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अहमदनगर आए थे. (After Aurangabad, Osmanabad, Ahmednagar will also be renamed) 

अहिल्या देवी होलकर (Ahilya Devi Holkar)  की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अहिल्या देवी होलकर की जन्मस्थली अहमदनगर (Ahmad Nagar) चोंडी आए थे. इस सभा में, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या देवी नगर ( Ahilya Devi Holkar Nagar) करने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुरंत स्वीकार कर लिया.

बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर और राम कदम ने लंबे समय से अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या देवी नगर करने की मांग कर रहे थे. साथ ही कल रोहित पवार ने राज्य सरकार से अहमदनगर का नाम बदलने की भी मांग की थी.

इससे पहले, राज्य सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया था. अब इन दोनों शहरों के बाद अहमदनगर का भी नाम बदलने जा रहा है. नाम बदलने का मामला अब कैबिनेट में रखा जाएगा और इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दी जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या देवी नगर किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button