Breaking Newsधर्ममहाराष्ट्रमुंबई

डेढ़ दिन के गणेश को लोगों ने दी विदाई, गणपति बप्पा मोरया से गूंजी मुंबई

रात 11 बजे तक 42,273 प्रतिमाओं का विसर्जन

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

Ganesh Emartion: मुंबई. गणेशोत्सव में घरों में विराजे डेढ़ दिन के विघ्नहर्ता गणेश भगवान का किया जा रहा है. रात 11 बजे तक 42,273 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है. गणपति की जय,अगले वर्ष जल्दी आन के जयकारे से पूरी मुंबई गूंजती रही. मुंबई में गणेशोत्सव जोरदार तरीके से मनाया जाता है. (People bid farewell to one and a half day old Ganesh, Mumbai echoed with Ganpati Bappa Morya)

सार्वजनिक पंडालों में गणपति स्थापना के बड़ी संख्या में घरों में गणपति प्रतिमाएं स्थापित की जाती है. कामकाजी नागरिक को पुनः अपने काम पर लौटना पड़ता है इसलिए डेढ़ दिन में गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया है.

गणपति प्रतिमाएं डेढ़ दिन, 5 दिन, 6 दिन, 7 दिन और 10 दिन के लिए स्थापित की जाती हैं. छठें दिन गौरी गणपति की प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं. यह प्रतिमाएं घरों में स्थापित की जाती हैं. गुरुवार को अरब सागर किनारे श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. मूर्तियों का विसर्जन देखने के देश विदेश के लाखों लोग जमा होते हैं.  प्रतिमाओं को विसर्जित करने के महानगरपालिका ने मुंबई में जगह-जगह 191 कृत्रिम तालाब भी बनाए हैं.

गणेश विसर्जन

अगले 10 दिन मुंबई में इसी तरह गणेश महोत्सव देखने को मिलेगा. लालबाग के राजा, चिंचपोकली के चिंतामणि, अंधेरी के राजा और माटुंगा के एसबीएस मंडल में स्थापित गणपति के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगेंगी.कुछ लोग अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए दर्शन करने पहुंचते हैं तो जिनकी मनोकामना पूरी हो जाती है वे भी गणेश भगवान को धन्यवाद अर्पित करने आते हैं.

Related Articles

Back to top button