मुंबई के तीन और नगरसेवकों ने छोड़ा उद्धव ठाकरे का साथ, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में किया शामिल
शिंदे गुट के नगरसेवकों की संख्या 36 पहुंची

आईएनएस न्यूज नेटवर्क
मुंबई – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की उपस्थिति में आज उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के तीन पूर्व नगरसेवक सार्वजनिक रूप से शिवसेना में शामिल हो गए. इसमें जोगेश्वरी के वार्ड नंबर 73 के पूर्व नगरसेवक प्रवीण शिंदे, वर्सोवा की पूर्व नगरसेविका प्रतिमा खोपड़े और वार्ड नंबर 88 की पूर्व नगरसेविका स्नेहल शिंदे का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया. इनके साथ बड़ी संख्या में जोगेश्वरी, वर्सोवा और विलेपार्ले मंडल के 100 से अधिक पदाधिकारी भी शिंदे गुट में शामिल हुए. (Three more corporators of Mumbai left Uddhav Thackeray, Chief Minister Eknath Shinde joined Shiv Sena)
मुख्यमंत्री शिंदे ने उन सभी का पार्टी में स्वागत किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर नगरसेवकों ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सबको साथ लेकर चलने के रवैये के कारण और उनके काम से प्रेरित होकर उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया. उद्धव ठाकरे गुट (ShivSena UBT) के मुंबई में 97 नगरसेवक थे. 33 पूर्व नगरसेवक शिवसेना में शामिल हुए थे अब यह संख्या बढ़ कर 36 हो गई है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आज शिवसेना में शामिल हुए, लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए उनके वार्ड में रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए विकास निधि दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धन की कोई कमी नहीं होगी महागठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से मुंबई में कई विकास कार्य तेजी से शुरू किए गए हैं. इसके चलते इस अंतरराष्ट्रीय शहर को सही मायनों में अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में रुकी हुई इमारतों के पूर्ण विकास को गति देकर मुंबई से बाहर गए मराठी मानुष को वापस मुंबई लाया जाएगा. मुंबई में सड़कों को पूरी तरह से गड्ढों से मुक्त करने के लिए सड़कों को कंक्रीट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और बारिश रुकने के बाद सीमेंट की सड़कें बनाई जाएंगी काम में तेजी आएगी. इसलिए अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी.
सरकार की निर्णायक क्षमता से न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरा देश आकर्षित है मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र से कई लोग शिवसेना में शामिल हो रहे हैं. आज कई देशों के राजदूत वर्षा के आवास पर गणपति के दर्शन करने पहुंचे. इस बार उनके साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने मुंबई में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया.




