Breaking Newsविज्ञान

गगनयान क्रू मॉडल सफलतापूर्वक लांच, इसरो ने हासिल किया एक और मील का पत्थर

आईएनएस न्यूज नेटवर्क

GaganyanMission मुंबई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने गगनयान मिशन के क्रू मॉडल ( Tv-D1)  का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. इसी के साथ इसरो ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है. गगनयान मानव मिशन का क्रू मॉडल से आज सुबह श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था. (Gaganyaan crew model successfully launched, ISRO achieved another milestone)

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के गगनयान मिशन का प्रक्षेपण होल्ड कर दिया गया था.  उड़ान में केवल 5 सेकंड शेष रहते प्रक्षेपण को ऑटोमैटिक मोड से रोक दिया गया था. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि इंजन में ईंधन में आग नहीं लगने के कारण गगनयान का प्रक्षेपण रद्द कर दिया गया है. पहले मौसम की वजह से 8 बजे लॉन्चिंग टाल दी गई थी. गगनयान के क्रू मॉड्यूल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाना था। लेकिन कुछ देर बाद तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर मिशन को दुबारा लांच कर दिया गया.

इसे टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 कहा गया. इसे टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ़्लाइट (TV-D1) भी कहा जाता था.  आज लॉन्च किया गया परीक्षण वाहन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए डिज़ाइन किए गए क्रू मॉड्यूल को अपने साथ अंतरिक्ष में ले जा सकेगा. यह रॉकेट क्रू मॉड्यूल के साथ साढ़े सोलह किमी ऊपर जाकर बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक उतर गया.

Related Articles

Back to top button